अंग्रेज़ी व्याकरण
व्याकरण
  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. विशेषण
  4. क्रिया
  5. क्रियाविशेषण
  6. संबंध कारक
  7. समुच्चयबोधक
  8. कर्म-क्रिया-संबंध
  9. आर्टिकल
  10. काल
  11. वाच्य
  12. समानार्थी शब्द
  13. विलोम शब्द
  14. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

"a", "an" और "the" शब्दों को आर्टिकल (article) कहा जाता है। "a" और "an" को अनिश्चितकालीन आर्टिकल (indefinite article) तथा "the" को निश्चितकालीन आर्टिकल (definite article) कहते हैं। आम तौर पर स्वर वर्णों (vowels) से पहले "an" का इस्तेमाल होता है; व्यंजन वर्णों (consonants) से पहले "a" का, और किसी पहले से परिभाषित शब्द से पहले "the" का। हालाँकि, स्वर और व्यंजन के उच्चारणों के आधार पर भी कभी-कभी आर्टिकल अलग हो सकते हैं। आर्टिकल के कुछ उदाहरण हैं:

  1. This is a book. (यह एक किताब है।)
  2. I have an umbrella. (मेरे पास छाता है।)

प्रयोग सम्पादन

आर्टिकल का प्रयोग संज्ञा (noun) से पहले किया जाता है।
उदाहरण: She is a student. (वह एक छात्रा है।)
यहाँ पर "student" एक संज्ञा है। (पता है न कौन-सा भेद?)
अगर संज्ञा (noun) की विशेषता बताने वाला क्रियाविशेषण (adjective) वाक्य में हो तो आर्टिकल का प्रयोग क्रियाविशेषण (adverb) के पहले किया जाता है।
उदाहरण: He is an excellent boy. (वह एक अच्छा बालक है।)
यहाँ पर "excellent" एक क्रियाविशेषण है और "boy" एक संज्ञा है।
अगर वाक्य में क्रियाविशेषण (adverb) की विशेषता बताने वाला मौजूद हो तो आर्टिकल का प्रयोग उस विशेषण (adjective) से पहले किया जाता है।
उदाहरण: He is a very excellent boy. (वह एक बहुत अच्छा बालक है।)

प्रयोग के मामले सम्पादन

जैसा बताया गया है, आम तौर पर अगर स्वर वर्ण (vowel) शब्द का पहले वर्ण हो तो "an" का इस्तेमाल किया जाता है; अगर व्यंजन वर्ण (consonant) शब्द का पहला वर्ण हो तो "a" का इस्तेमाल किया जाता है, और अगर शब्द को पहले से परिभाषित किया गया हो तो "the" का इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि, कुछ छूट हैं:

  1. अगर स्वर वर्ण (vowel) का उच्चारण किसी व्यंजन वर्ण की तरह किया जाए, तो "a" का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरणस्वरूप, "a university" शुद्ध उत्तर है, न कि "an university"; यहाँ पर हालाँकि "u" एक स्वर वर्ण (vowel) है, इसका उच्चरण "yu" की तरह किया जा रहा है जो कि एक व्यंजन वर्ण (consonant) है।
  2. अगर "an" के बाद का शब्द "other" होता है, दोनों शब्दों को मिश्रित करके "another" में बदल दिया जाता है।