'आधुनिक चिंतन और साहित्य' पुस्तक मुख्य रूप से संक्षिप्त रूप में विभिन्न विचारधाराओं से परिचित कराने का प्रयास मात्र है। इसमें नवजागरण, आधुनिकतावाद, उत्तर-आधुनिकतावाद, गाँधीवाद, अस्तित्ववाद, मनोविश्लेषणवाद, मार्क्सवाद, अस्मितामूलक विमर्श, स्त्री विमर्श, दलित विमर्श, आदिवासी विमर्श, मानववाद, राष्ट्रवाद, प्राच्यवाद इत्यादि पर विचार किया गया है। पुस्तक के अंतर्गत गाँधीवाद संबंधी उद्धरण में वर्तनी संबंधी सुधार भी किए गए हैं।