आर्थिक एवं सामाजिक विकास लोकसेवा अध्यायवार हल प्रश्नोत्तर/मानव विकास

  • भारतीय सामाजिक संरचना के मुख्य लक्षण हैं-ग्रमों में अधिक जनसंख्या,विभिन्न धर्म,विभिन्न जातियां

जबकि निर्धनता देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना को प्रदर्शित करता है।

  • मानव विकास सूचकांक का विकास वर्ष 1990 में UNDP से संबद्ध पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉ महबूब-उल- हक के द्वारा किया गया था।वर्ष 2010 से HDI की गणना हेतु नई प्रविधि का प्रयोग किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत तीन प्रतिमानों को शामिल किया जाता है:-
  1. जीवन प्रत्याश सूचकांक(अधिकतम 85वर्ष और न्यूनतम 20 वर्ष)
  2. शिक्षा सूचकांक-यह दो नए आंकड़ों पर आधारित है:(2010 में शामिल किया गया)।

१.स्कूल अवधि के औसत वर्ष २.स्कूल आवधि के अनुमानित वर्ष

  1. जीवन का स्तर(आय सूचकांक)-
  • उल्लेखनीय है कि पहले जीवन स्तर का आकलन प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद(PPP डॉलर पर आधारित)द्वारा किया जाता था,परंतु बाद में इसे डॉलर पर आधारित प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय(GNI) से प्रतिस्थापित कर दिया गया।