गूगल अनुवादक एक प्रकार का गूगल का निःशुल्क प्रदान किया जाने वाला उपकरण है। इसका उपयोग गूगल अपने अन्य परियोजनाओं के विज्ञापन हेतु करता है। जब आप किसी अन्य ब्राउज़र (जाल विचरक) से इसके अनुवादक का उपयोग करेंगे तो आप को यह गूगल क्रोम नामक अपना ही ब्राउज़र को अपने कम्प्युटर पर डालने हेतु कहता है। यदि आप इसे स्थापित करते हैं तो लगभग सभी गूगल की परियोजना जैसे गूगल खोज, गूगल सिंक, गूगल मुख्य पृष्ठ, गूगल अनुवादक, गूगल खाते और अन्य कई प्रकार के गूगल से जुड़े परियोजना स्वतः ही आपके लिए आ जाएँगे। इसके बिना आप इस अनुप्रयोग का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

परेशानी सम्पादन

यह ठीक ठीक रूप से अनुवाद नहीं करता है। कई शब्द जैसे के तैसे ही डाल देता है। इसके अलावा इसमें कोई व्याकरण संबंधी जानकारी अंग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषाओं के लिए उपलब्ध नहीं है। अर्थात यदि आप इसका उपयोग करते है तो आपको अंग्रेज़ी का ज्ञान होना चाहिए या आप अर्थ का कोई और अर्थ मान लेंगे।

यह बहुत हद तक गलत शब्द को दिखाता है। जिसमें शब्द के मात्राओं में कई गलती होने की संभावना होती है।