गूगल मानचित्र सम्पादन

गूगल की किसी भी मानचित्र या नक्से को दिखाने की एक सेवा है। इसमें अपने मानचित्र को सबसे बेहतर दिखाने हेतु गूगल ने अपने कई कर्मचारी को कई जगह के छवि लेने हेतु भेजा है और भेजता रहा है। इससे लोगों को लगता है की इसमें बहुत से जगह की अच्छी गुणवत्ता के साथ छवि होगी। लेकिन इसमें अपने ही जगह को खोजने हेतु काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही यदि आप ऐसे किसी दुकान या कार्यालय को खोज रहे हो जो अधिक प्रसिद्ध नहीं है तो वह शायद ही आपको कभी इसमें मिलेगा।

बुराई सम्पादन

यह मुख्य रूप से सही चित्र नहीं दिखाता है। इसके अलावा इसके चित्र की गुणवत्ता भी काफी कम होती है। इसके उपयोग के साथ ही इसमें कई बुराई भी है।

  1. यह केवल प्रसिद्ध जगह के ही नाम को दिखाता है।
  2. इसमें हिन्दी या अन्य भाषा में जो नाम होता है, उसमें सही नाम होने की प्रायिकता बहुत कम होती है।
  3. यह अँग्रेजी नाम के अलावा अन्य नामों में कई बार गलती करता रहता है।
  4. इसके द्वारा ली गई छवि काफी पुरानी (दो या पाँच वर्ष पुरानी) भी हो सकती है।
  5. यदि किसी शहर में कोई बदलाव कर दिया गया तो वह इस बदलाव को नहीं बता सकता है।
  6. इसके द्वारा ली गई कई छवियाँ मूल रूप से जुलाई 2008 की है। इसके अलावा कई छवि तो 2002 और 2004 की भी हैं, जिसका आज भी गूगल द्वारा उपयोग किया जा रहा है।