गूगल विज्ञापन गूगल के पैसे कमाने का मुख्य साधन है। इसका उपयोग वह अपने लगभग सभी सुविधाओं में करता है। वह सभी सुविधा जो वह लोगों को निःशुल्क प्रदान करता है। इसके द्वारा विज्ञापनदाता उसके जालस्थल पर आकार कुछ पैसे देकर अपना विज्ञापन दिखाते हैं। इससे कोई भी गूगल का प्रयोक्ता उसे देखकर उसमें चले जाता है और गूगल को पैसे मिल जाते हैं।

कुछ लोग जो पैसे स्वयं कमाना चाहते हैं, उनके लिए गूगल ने विज्ञापन की सुविधा दी है। जिसमें कोई भी अपने जालस्थल में विज्ञापन दिखाता है। गूगल के कमाई से उसे 69% पैसे मिल जाते हैं। इससे गूगल को बिना कुछ कार्य के 31% पैसे मिल जाते हैं। इसका उपयोग वह कुछ भाग अपने कर्मचारी को देने के लिए और कुछ निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करने के लिए करता है। बाकी बचे रकम का उपयोग अपने लाभ हेतु या अन्य परियोजना में करता है।