गूगल वीडियो सम्पादन

गूगल का मुख्य वीडियो खोज प्रणाली में यूट्यूब है। लेकिन इस खोज माध्यम के द्वारा वह अन्य सभी जालस्थल के वीडियो को तो दिखाता है, लेकिन अपने यूट्यूब के वीडियो को भी उसमें दिखाता है। चूंकि यूट्यूब का पूरा अधिकार गूगल के पास ही है तो वह जितना हो सके गूगल के वीडियो खोज में यूट्यूब के ही वीडियो का मुख्य रूप से परिणाम दिखाता है। जिससे कोई भी गूगल से गूगल के ही सेवा में रहे।

यह एक ही ऐसा सेवा नहीं है, जिसमें गूगल लोगों को केवल अपने ही जालस्थल में रखने हेतु कार्य करता है। इसके अलावा ब्लॉग हेतु भी गूगल ने ऐसा ही कार्य कर दिया है। ब्लॉग में कोई भी खोजे तो उसे ब्लॉग्स्पॉट का ही नाम दिखाई देगा क्योंकि गूगल उसमें कोई विज्ञापन शुरू में नहीं दिखाता है। लेकिन अपने सारे सेवा को उसमें दिखाता है। जिससे उसका निःशुल्क विज्ञापन हो सके। जैसे उसका गूगल प्लस सेवा भी उसमें रहता है। इसके अलावा वह गूगल का अनुवादक, समाचार, खोज आदि कई प्रकार के उपकरण भी रखे हैं। जिससे कोई भी इसके ब्लॉग पर आने पर केवल गूगल पर ही जाए।

लेकिन गूगल के वीडियो में अन्य वीडियो के कड़ी भी दिखाई देते हैं। इस कारण यह गूगल के लिए सरल नहीं होता है की वह सभी वीडियो को यूट्यूब पर ही रखे। इस कारण वह यूट्यूब को भी निःशुल्क रखता है। और अपने कई जानकारी को यूट्यूब पर डालकर वह लोगों को यह बताता है की यह एक व्यावसायिक तरीका है। जिससे कोई भी व्यापारी अपने जानकारी को इसके माध्यम से बहुत लोगों तक पहुंचा सकता है।