भारत का भूगोल/भारत आकार और स्थिति

  • कर्क रेखा के भारत के मध्य से होकर गुजरने के कारण भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध या कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में पड़ता है।
  • भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार की गणना करें तो यह लगभग 30º है।

भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है, जो लगभग 30°(68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व तक) इसके सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग दो घंटे का अंतर है। कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30' पर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है।यह रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं-गुजरात,राजस्थान,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम।