भोजपुरी भाषा मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार तथा उत्तरी झारखण्ड के क्षेत्र में, और नेपाल के तराई वाले कुछ हिस्सों में बोली जाती है। इसे जानने वाले पूरे विश्व में 5 करोड़ से अधिक लोग हैं। वर्ष 2011 में भारत में हुए जनगणना के अनुसार इस भाषा के बोलने वाले यहाँ लगभग 3.3 करोड़ लोग हैं। भाषा वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार यह हिन्द-आर्य परिवार के पूर्वी हिन्दी समूह की एक भाषा है, मैथिली और मगही इत्यादि के साथ मिलकर बिहारी नामक उपसमूह के अंतर्गत रखी जाती है। ऐतिहासिक विकासक्रम में यह मागधी प्राकृत से उत्पन्न भाषा है। मगधी से ही भोजपुरी,मैथिली भाषा निकला गया हैं। मगधी मगध साम्राज्य की राज्यभाषा रही हैं। जिसे आज हम मगही के नाम से भी जानते हैं।भारत में इसे आधिकारिक रूप से भाषा का दर्जा नहीं प्राप्त है, बिहारी भाषाओं में से मात्र मैथिली ही भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है।