राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार: सम्पादन

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है. इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है. इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में की गयी थी।

  1. पुरस्‍कृत का नाम-खेल

बजरंग पूनिया-कुश्ती दीपा मलिक-पैरा एथलेटिक्स

द्रोणाचार्य पुरस्कार सम्पादन

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019” | द्रोणाचार्य अवार्ड 2019 (नियमित) प्राप्त खिलाड़ियों का नाम – – विमल कुमार, बैडमिंटन – संदीप गुप्ता, टेबल टेनिस – मोहिंदर सिंह ढिल्लों, एथलेटिक्स द्रोणाचार्य अवार्ड (लाईफ टाइम) – मरजबान पटेल, हाॅकी – रामबीर सिंह खोखर, कबड्डी – संजय भारद्वाज, क्रिकेट

ध्यानचंद पुरस्कार सम्पादन

खेल विधा में आजीवन उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। जो भारत सरकार मंत्रालय, युवा मामले और खेल विभाग द्वारा वर्ष 2002 से दी जाती है। यह पुरस्कार दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है। पुरस्कार में Rs. 5,00,000 का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और सम्मान की एक पुस्तक दिया जाता है। ध्यानचंद पुरस्कार 2019” प्राप्त खिलाड़ियों का नाम –

  1. मैनुअल फ्रेडरिक्स, हाॅकी
  2. अरूप बसाक, टेबल टेनिस
  3. मनोज कुमार, कुश्ती
  4. नितिन कीर्तने, टेनिस
  5. सी. लालरेमसांगा, तीरंदाजी

अर्जुन पुरस्‍कार: सम्पादन

यह पुरस्‍कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में हुआ था।पुरस्कार के रूप में पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। पुरस्‍कृत का नाम-खेल[2019 में सम्मानित]

  1. तेजिंदर पाल सिंह तूर-एथलेटिक्स
  2. मोहम्मन अनस यहिया-एथलेटिक्‍स
  3. स्वप्ना बर्मन-एथलेटिक्‍स
  4. एस भास्करन-बॉडीबिल्डिंग
  5. सोनिया लाठेर-मुक्‍केबाजी
  6. रविंद्र जडेजा-क्रिकेट[सचिन तेंदुलकर को अर्जुन पुरस्कार 1994 में प्रदान किया गया।2016 में यह पुरस्कार क्रिकेटर अजिंक्य रेहाने को दिया गया।-M.P-2017]
  7. पूनम यादव-क्रिकेट
  8. चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम-हॉकी
  9. अजय ठाकुर-कबड्डी
  10. गौरव सिंह गिल-मोटरस्पोर्ट्स
  11. अंजुम मुदगिल-निशानेबाजी
  12. हरमीत देसाई-टेबल टेनिस
  13. पूजा ढांडा-कुश्ती
  14. फवाद मिर्जा-घुड़सवारी
  15. गुरप्रीत सिंह संधू-फुटबॉल
  16. भामिदिपति साई प्रणीत-बैडमिंटन
  17. सिमरन सिंह शेरगिल-पोलो
  18. प्रमोद भगत-पैरा खेल-बैडमिंटन
  19. सुरेंद्र सिंह गुज्जर-पैरा खेल – एथलेटिक्स