जीवविज्ञान के द्वारा हम किसी भी जीव और उससे जुड़े विज्ञान को समझ सकते हैं। इससे हमें शरीर में होने वाले प्रक्रिया आदि का पता चलता है। इससे हमें पता चलता है कि हमारा शरीर कैसे कार्य करता है। यह किस प्रकार से गर्म रहता है और हम इसे रोग मुक्त कैसे रख सकते हैं।

जीवन क्या है। सम्पादन

जीवित वस्तु निर्जीव वस्तु से अलग होती है। हम आसानी से यह कह सकते हैं कि कौन और क्या जीवित है। लेकिन कुछ जीव अत्यधिक सूक्ष्म होते हैं। जिन्हें देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है। लगभग सभी जीवित प्राणी अपने द्वारा किए गए कार्यों से बता देते हैं कि वे जीवित हैं। जीव-जन्तु अपने हलचल से ही इस बात से अवगत करा देते हैं। जबकि पेड़-पौधे कई वर्षो पहले निर्जीव में गिने जाते थे। लेकिन उनके बढ़ने और साँस लेने की क्रिया के कारण इस बात का पता चला कि वे भी हमारे ही तरह जीवित हैं।