विकिपीडिया
इतिहास लेख → 

विकिपीडिया का निर्माण जनवरी 2001 में अमेरिकी जिमी वेल्स ने किया था। उन्होंने 2001 में सबसे पहले अंग्रेज़ी संस्करण जारी किया था। 2003 में हिन्दी संस्करण जारी हुआ। विकिपीडिया विकिमीडिया फाउंडेशन की कई परियोजनाओं में से एक है जिसमें विकिपुस्तक भी शामिल है।

इसमें सबसे बड़ा विवाद यह रहा कि इसमें कोई भी लिख सकता है और ज्ञानकोश के साथ छेड़छाड़ बहुत आसान हो जाता है। इस कारण कई लोग विकिपीडिया की जानकारी पर विश्वास न करने के लिए बोलते हैं। लेकिन यही इसकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह रही है। लाखों स्वयंसेवक इससे जुड़े हुए है और इसको सबसे प्रसिद्ध ज्ञानकोश बना पाएं हैं।