आप विकिपीडिया में किसी भी लेख को हटाने हेतु नामांकन कर सकते हैं। यदि उस लेख को रखा नहीं जा सकता है तो उसे हटा दिया जाता है।

कारण सम्पादन

लेख हटाने के निम्न कारण हो सकते हैं।

  1. आपका सदस्य पृष्ठ या उपपृष्ठ
  2. विज्ञापन या प्रचार हेतु कोई लेख
  3. पूरी तरह से खाली लेख
  4. उल्लेखनीय विषय नहीं है
  5. ऐसे लेख जिसके बारे में कोई स्रोत नहीं हो।
  6. किसी अन्य भाषा के लेख।

कैसे हटाना है सम्पादन

यदि आप कोई लेख हटाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए हटाने के साँचा वहाँ डालना होगा। लेकिन केवल प्रबन्धक ही पृष्ठ हटा सकते हैं।