विकिपुस्तक:विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20

right}}

विकिमीडिया का वैश्विक समुदाय दुनिया के विभिन्न देशों में हमारे प्रभाव को बेहतर बनाने की रणनीति विकसित करने की प्रक्रिया में है। हमारी रणनीतिक दिशा: सेवा और समानता। 2030 तक, विकिमीडिया मुक्त ज्ञान के पारिस्थितिकी तंत्र का आवश्यक बुनियादी ढाँचा बन जाएगा, और जिसकी भी यह प्रतिबद्धता है वह हमारे साथ जुड़ने में सक्षम होंगे।

2017 में आंदोलन रणनीति प्रक्रिया का पहला चक्र शुरू हुआ था जिसमे हिंदी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया था जिससे हम रणनीतिक दिशा की ओर बढ़ सके और अभी 2018 से 2020 तक दूसरा चक्र चल रहा है। इसमें हम विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को ध्यान में रखते हुए और अपनी संरचनाओं को अद्यतन करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित करने के लिए एक व्यापक चर्चा शुरू करेंगे जिससे हम 2030 तक अपनी रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकें।

विकिमीडिया परियोजनाएं अपने उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से कैसे पूरा करें? हिंदी समुदाय के सदस्यों को विचार-विमर्श में भाग लेकर इस रणनीतिक दिशा को प्रभावित करने का न्योता दिया जा रहा है।

इन चर्चाओं से प्रतिक्रिया संरचनात्मक परिवर्तनों के लिए संस्तुति का आधार बनेगी जिसके साथ हम अपने रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक और दृढ़ता से आगे बढ़ सकेंगे।

वे कौन सी बातें हैं जिनकी समुदाय को सबसे ज्यादा महत्वता है? हम आपके लिए आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया को समझना कैसे आसान बना सकते हैं? भाषा और तकनीकी प्रवीणता बाधाओं को ध्यान में रखते हुए। आप इन चर्चाओं के लिए किन प्लेटफार्मों और मध्यस्थों को पसंद करेंगे?

नौ कार्यवाहक समूहों - भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां, आय के स्रोत, संसाधन आबंटन, विविधता, सहभागिताएं, क्षमता निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य, उत्पाद व प्रौद्योगिकी और वकालत ने दस्तावेज तैयार किए हैं जिनमें हमारे आंदोलन की संरचनाओं से संबंधित विषयों पर मुख्य प्रश्न हैं। मई के अंत तक, हिंदी समुदाय के प्रत्येक सदस्य के पास इन सवालों के जवाब देने और स्कोपिंग दस्तावेजों पर अपनी राय साझा करने का मौका है।

आपके जवाब मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों की रूपरेखा तैयार करेंगे जिसे कार्यदल आगे बढ़ाएगा। वे हमारे आंदोलन की गहरी समझ हासिल करने, रोमांचक संभावनाओं की पहचान करने और बदलाव के लिए संस्तुति विकसित करने में मदद करेंगे। इन पहलुओं को विकिमेनिया 2019 में वितरित किया जाएगा। सभी हिंदी भाषा उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया जाता है:

  • आंदोलन के बारे में मुख्य पृष्ठ पढ़ना शुरू करें।
  • पहचानें कि आप किस विषय (स्कोपिंग दस्तावेज़) में सबसे अधिक रुचि रखते हैं।
  • प्रत्येक विषय (या सबसे बड़ी रुचि के विषय) के मुद्दों को पढ़ें और उन पर प्रतिबिंबित करें। उदाहरण के लिए, ये "क्षमता निर्माण" विषय में मुद्दे हैं।
  • रणनीति प्रक्रिया की परिचर्चा के लिए ऑन-विकी, सोशल मीडिया और ऑफ़लाइन वार्तालापों में मित्रवत स्थान नीति का पालन करना याद रखें। ध्यान केंद्रित चर्चाओं के लिए एक सुखद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इन अपेक्षाओं की आवश्यकता होती है जहां योगदानकर्ता सम्मानपूर्वक संलग्न होते हैं।

आपसे अनुरोध है कि आंदोलन रणनीति के पृष्ठों और स्कोपिंग दस्तावेजों को देखें; इनका अनुवाद पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है और यदि किसी तरह के बदलाव की आवश्यकता हो तो आप उसके मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसके इलावा आंदोलन रणनीति से संबंधित कोई भी प्रश्न या संदेह हो, तो अवश्य पूछें।

हम कैसे अधिक न्यायसंगत और सांस्कृतिक रूप से विविध बनेंगे? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए, हम अपनी चर्चाओं को निर्देशित करेंगे। स्कोपिंग दस्तावेज़ों बारे में आपकी क्या प्रतिपुष्टि है? क्या आपको रणनीति प्रक्रिया के बारे में कोई संदेह हैं? आप मेरे वार्ता पृष्ठ या ईमेल पर किसी भी प्रश्न या संदेह के साथ मेरे पास पहुंच सकते हैं। मैं आप सभी को एक अच्छी चर्चा की कामना करती हूँ और आपके ध्यान के लिए अग्रिम धन्यवाद देती हूँ। आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएँ। RSharma (WMF) (वार्ता) ०९:५४, ४ अप्रैल २०१९ (UTC)[उत्तर दें]