सहायता:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विकिपुस्तक क्या है? सम्पादन

विकिपुस्तक एक मुक्त पुस्तकालय है जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। विकिपुस्तक के हर पुस्तक एवं सामग्री के पीछे हजारों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित है। इस समय फ्रांसीसी, अंगरेजी आदि विकिपुस्तक सबसे बड़े विकिपुस्तकों में शामिल हैं। विकिपुस्तक परियोजनाएं १० भारतीय भाषाओं सहित विश्व की ७० से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। हिंदी विकिपुस्तक में हर पुस्तक स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का परिणाम है।

विकि क्या है? सम्पादन

विकि सॉफ़्टवेयर वार्ड कुन्निगम द्वारा १९९४ में विकसित किया गया था। तब उसने विकिवेब सॉफ़्टवेयर विकसित कर इसे २५ मार्च १९९५ को www.c2.com नामक वेबसाईट पर प्रस्तुत किया था। उसने स्वयं इसके लिए विकि नाम का सुझाव दिया था। उसने यह नाम होनोलुलु द्वीप पर स्थित हवाईअड्डे के एक कर्मचारी से सुना, जिसने उसे हवाईअड्डे के दोनों सिरों के बीच चलने वाली बस विकिविकि चान्स आर टी ५२ के बारे में बताया। विकि का अर्थ हवाई भाषा में तेज़ गति होता है।

सामान्यतः अन्तरजाल में किसी भी वेबसाईट पर कोई जानकारी देने के लिए अथवा सुरक्षित रखने के लिए हमें वेबसाईट के स्वामी से अनुमति लेनी पड़ती है परन्तु विकि एक ऐसा साफ़्टवेयर है जो सभी को प्रायः हर प्रकार की प्रतिबाधा से मुक्त रखकर बिना खास तकनीकी ज्ञान एवं विशेषाधिकार के सूचना सामग्री को जोड़ने, संशोधित करने एवं हटाने की सुविधा उपलब्ध कराता है। क्योंकि किसी विकि साफ़्टवेयर पर सूचना सामग्री डालना अत्यन्त सरल है जिस कारण यह सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है।

क्या विकि और विकिपुस्तक एक हैं? सम्पादन

विकि और विकिपुस्तक एक ही संस्था अथवा नाम नहीं है। चूंकि विकि साफ़्टवेयर सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है इसलिए विकिपुस्तक जो कि एक मुक्त पुस्तकालय है, पुस्तक सामग्री जोड़ने या हटाने के लिए इसका उपयोग करता है। विकिपुस्तक केवल उन अंतर्जाल संसाधनों में से एक सबसे अधिक प्रसिद्ध एवं विशाल वेबसाईट है जो विकि सॉफ़्टवेयर का प्रयोग करता है इस कारण कई लोग यह मान लेते है कि विकि और विकिपुस्तक दोनों एक ही हैं परन्तु यह सत्य नहीं।

विकिपुस्तक कब शुरु हुआ? सम्पादन

२९ जनवरी, २००१ में विकिपीडिया का शुभारम्भ निपुण लोगों द्वारा बनाए गए ज्ञानकोश न्यूपीडिया के पूरक के रूप में हुआ।

हिंदी विकिपुस्तक का वर्तमान डोमेन २०१७ में सक्रिय किया गया।

वर्तमान में यह १,२५७ पृष्ठों, ८ सक्रिय सदस्यों, एवं १२,१५० कुल सदस्यों के साथ भारतीय और दक्षिण एशियाई भाषाओं में उपलब्ध विकिपुस्तक का सबसे तेजी से विकसित होने वाला संस्करण है।

क्या मुझे हिन्दी विकिपुस्तक पर संपादन आरम्भ करने से पहले पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है? सम्पादन

अधिकतर लोगों के बीच यह एक गलत अवधारणा है कि विकिपुस्तक पर संपादन करने के लिए हमें पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है। वास्तव में आप सामान्य जानकारी एवं कौशल के साथ भी विकिपुस्तक पर कार्य शुरु कर सकते हैं। विकिपुस्तक पर कोई भी पुस्तक सुधारने या बनाने के लिए आपका किसी क्षेत्र-विशेष में विशेषज्ञ होना आवश्यक नहीं है। विकिपुस्तक की हर पुस्तक सैंकड़ों योगदानकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आपके द्वारा जिस पुस्तक के किसी एक अध्याय को सुधारने का कार्य किया जाएगा कल किसी अन्य के द्वारा उसके दूसरे अध्यायों को ठीक कर दिया जाएगा। इस तरह एक दिन वह पुस्तक पूर्ण हो जाएगी। इस प्रकार वह कितने ही लोगों के उपयोग के लिए सर्वसुलभ हो जाएगी। इसी तरह थोड़ा-थोड़ा कर हम दुनिया का सबसे विशालतम मुक्त तथा मुफ्त हिंदी पुस्तकालय बना लेंगे। अतः कम जानकारी से न घबराएं, मुक्त मन से विकिपुस्तक पर पुस्तकें सुधारने का कार्य शुरु करें।

क्या विकिपुस्तक पर कोई ऐसा नियम है कि किस पुस्तक पर कार्य करना है और किसपर नहीं? सम्पादन

आप विकिपुस्तक पर किसी भी पुस्तक पर कार्य कर सकते हैं बशर्ते कि यह कार्य विकिपुस्तक की शैली के अनुरूप हो। इसके लिए विकिपुस्तक पर कई विकिनीतियां निर्धारित हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है। हां विकिपुस्तक पर केवल मुद्राधिकार मुक्त सामग्री ही बनायी जा सकती है।

मेरी पुस्तक और अध्याय को कई लोग सम्पादित करते है ऐसा क्यों? सम्पादन

विकिपुस्तक पर कोई भी पुस्तक किसी अकेले व्यक्ति के कार्य करने के लिए नहीं होती है। यह अनेक सदस्यों के सहयोगात्मक एवं सामूहिक योगदान का परिणाम होती है। हाँ यदि आपके द्वारा निर्मित पुस्तक किसी अन्य सदस्य द्वारा बिगाड़ी जाती है या उसमें गलतियाँ की जाती हैं तो आपके द्वारा स्वयं इसे सुधारा जा सकता है या इस कार्य में प्रबंधकों से सहयोग के लिए भी कहा जा सकता है। आपके द्वारा संबंधित पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर अन्य सदस्यों से इस संबंध में बातचीत कर भी समाधान निकाला जा सकता है।

विकिपुस्तक में किसके द्वारा योगदान किया जा सकता है? सम्पादन

ज्ञान का प्रसार करने को इच्छुक किसी भी व्यक्ति द्वारा इस परियोजना के विकास में योगदान दिया जा सकता है। कोई भी जो किसी मुद्राधिकार मुक्त पुस्तक का निर्माण करना चाहे या अपनी समाज के लिए ुपयोगी पुस्तक को सुरक्षित रखना चाहे और उसे लोगों के लिए सुलभ बनाना चाहे वह इस परियोजना में योगदान देने का उपयुक्त पात्र है।

मैं अंग्रेज़ी भाषा में प्रवीण हूँ तो मैं हिन्दी विकिपुस्तक पर क्यों योगदान दूँ? सम्पादन

आप अंग्रेज़ी में दक्ष है तो यह बहुत प्रशन्सनीय बात है परन्तु यह आपकी मातृ भाषा को त्याग देने का कारण नहीं बनना चाहिए। आप अंग्रेज़ी में उपलब्ध जानकारी को हिंदी विकिपुस्तक के विकास में भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे उन लोगों को बहुत सहायता मिलेगी जो अंग्रेज़ी भाषा नहीं जानते अथवा जो हिंदी भाषा में पढ़ना पसंद करते हैं। अंग्रेज़ी दक्ष होना या न होना किसी भी व्यक्ति को अपनी मातृ भाषा में ज्ञान बाँटने अथवा एकत्रित करने से नहीं रोकता। हिन्दी हमारी मातृ भाषा ही नहीं वरन् राष्ट्र भाषा और सर्वाधिक व्यापक भाषा भी है। अत: इसके विकास के लिए प्रयासरत रहना हिंदी भाषियों का दायित्व भी है।

मेरी हिन्दी विकिपुस्तक में योगदान करने की इच्छा है परन्तु मुझे हिन्दी टंकन नहीं आता। क्या करें? सम्पादन

हिंदी विकिपुस्तक पर हिन्दी लिखना अत्यन्त सरल है। संगणक पर टंकित करने के सारे माध्यमों द्वारा यहाँ हिंदी में लिखा जा सकता है। सबसे बेहतर है इन्सक्रिप्ट कीबोर्ड सीख लेना। लेकिन यदि आपको पहले से अंग्रेजी टंकन आती है तथा आप हिंदी कीबोर्किड अलग से सीखने को तैयार नहीं हैं तो आपके लिए अंग्रेजी के जरिए हिंदी में टंकन की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ लिप्यन्तरण (ट्रान्सलिटरेशन) उपकरण उपलब्ध है जिसकी सहायता से आप सरलता से हिन्दी लिख सकते है। बस इससे पहले आप कुछ जानकारी इस वेबपृष्ठ से ले लें- देवनागरी में कैसे टंकण करें?। इसमें आपको इस उपकरण का उपयोग करने की पूरी जानकारी मिलेगी। यह उपकरण उपयोग करने में अत्यन्त सरल है जिसे हज़ारो विकिपुस्तक के सदस्य उपयोग करके संगणक पर हिन्दी लिखना सीख चुके हैं।

मैं विकिपुस्तक पर संपादन क्यों करूँ? इससे मुझे क्या लाभ मिलेगा? सम्पादन

विकिपुस्तक स्वैच्छिक संपादकों के संगठित प्रयासों का परिणाम है। यह अपनी भाषा की पुस्तकों को सुरक्षित रखने एवं सबके लिए सुलभ बनाने का सबसे आसान माध्यम है। समय बढ़ने के साथ हिंदी में नई विषयों की ऑन लाइन पुस्तकों की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। साथ ही पुराना ज्ञान भी मिटता जा रहा है जिसे पुस्तक के रूप में सुरक्षित रखना अधिक उपयुक्त हो सकता है। आप विकिपुस्तक पर ऐसी पुस्तकों को बनाकर समय के साथ हिंदी की नई पुस्तकों की आवश्यकता पूरी करने में सहयोग कर सकते हैं। सोचिए यदि हम सब मिलकर यह प्रयास करेंगे तो दुनिया के हर हिन्दी भाषी को उसकी मातृभाषा में बिल्कुल नि:शुल्क और हर समय एवं हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी।

क्या विकिपुस्तक पर मेरा कार्य सुरक्षित रहेगा क्योंकि विकि पर तो कोई भी सम्पादन कर सकता है? सम्पादन

जी हाँ बिल्कुल। यदि आपके द्वारा किया गया संपादन या बनाई गई पुस्तक विकिपुस्तक की शैली के अनुरूप है तो वह अवश्य सुरक्षित रहेगी। यदि कोई अन्य सदस्य इसे हटाता या खराब करता है तो आप उसे स्वयं पुनः पहले वाली अवस्था पर ला सकते हैं या विकिपुस्तक के प्रबन्धको अथवा सक्रिय सदस्यों की सहायता ले सकते हैं। हाँ यदि कोई अन्य व्यक्ति आपके द्वारा बनायी या सुधारी गई पुस्तक को और बेहतर बनाता है या सुधारता है तो उसे इसका पूर्ण अधिकार है। यदि कोई किसी सामग्री को बार-बार खराब करने की चेष्टा करे तो वह प्रबंधकों द्वारा प्रतिबंधित या अवरोधित भी किया जा सकता है। अतः आप निर्भय होकर हिन्दी विकिपुस्तक पर अपना योगदान दें।

मेरा किसी अन्य विकि परियोजना पर खाता बना हुआ है। क्या उसके द्वारा यहाँ संपादन किया जा सकता है? सम्पादन

जी हाँ। विकिमीडिया फाउंडेशन की लगभग सभी परियोजनाएं एक ही खाते से सत्रारंभ (लॉगइन) की सुविधा प्रदान करती हैं। ऐसे में यदि आपने पहले से किसी भी भाषा की किसी भी तरह की विकि परियोजना पर खाता बनाया है तो उसका उपयोग कर आप हिंदी विकिपुस्तक पर भी सत्रारंभ कर सकते हैं तथा संपादन भी कर सकते हैं।

'लॉग इन' कैसे करें? सम्पादन

विकिपुस्तक के सभी पृष्ठों पर लॉगइन का विकल्प उपलब्ध है। आप किसी भी पृष्ठ पर पहुँचकर लॉगइन कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं-

  1. अपने वेब पेज ब्राऊसर के एड्रेस बार पर 'hi.wikisource.org' लिखें।
  2. फिर वेब पेज के उत्तर-पूर्व की दिशा पर बने हुए टैब-बार पर 'Log In' (या लॉग इन) पर क्लिक करें।
  3. अपना यूज़र-नेम एवं पास-वर्ड टाइप करें।
  4. लॉग इन पर क्लिक करें।

अगर आप पहले से ही हिन्दी विकिपुस्तक पर हैं तो पहले चरण को छोड़ दें। शेष तीनों चरण के अनुसार लॉगइन करें। यदि प किसी अन्य परियोजना पर पहले से लॉगइन हैं तथा वहाँ से किसी कड़ी के जरिए विकिपुस्तक पर पहुँचते हैं तो कई बार आप स्वतः लॉगइन हो जाते हैं।

मुझे भी विकिपुस्तक में योगदान देना है, मैं क्या करुँ? सम्पादन

विकिपुस्तक पर आपका स्वागत है। आप जैसे विचारको के कारण ही विकिपुस्तक का विकास हुआ है। विकिपुस्तक पर योगदान के कई तरीके हैं। कुछ यहाँ सुझाये गये हैं।

  • गलतियाँ सुधारें- विकिपुस्तक पर पुस्तक पढ़ते समय अक्सर ही लोग पाते हैं कि "कुछ सही नहीं है"। यह गलतियाँ हो सकती हैं - कडियाँ, मात्रायें, व्याकरण या जानकारी आदि। फिर वे तुरन्त ही बदलें बटन को क्लिक करते हैं और गलती सही कर देते हैं। लगभग हर एक योगदान करने वाले की शुरूआत की यही कहानी है। अगर आपको यह पता नहीं है क्या सही है, या आपको कुछ अन्देशा है तो पहले आप उस पुस्तक पृष्ठ के संवाद पृष्ठ पर चर्चा कर लें। पुस्तक पृष्ठ के संवाद पृष्ठ पर जाएँ, "+" बटन को क्लिक करें। अपने चर्चा का शीर्षक दें, और चर्चा आरम्भ कर दें। और हाँ, अपना हस्ताक्षर और समय देना न भूलें, उसके लिए ~~~~ का प्रयोग करें।

मै पृष्ठों पर चित्रों को कैसे लगाउँ? सम्पादन

जबतक इस विषय पर हिन्दी मे जानकारी उपलब्ध हो तब तक आप देखे - en:Wikipedia:Picture tutorial और en:Help:Contents/Images and media

हम समान विषय की पुस्तकों को आपस में कैसे जोड़ सकते हैं? सम्पादन

समान विषय की पुस्तकों को आपस मे जोड़ने के कई तरीके हैं।

  • साँचों का प्रयोग कर- साँचे विशेष पृष्ठ होते है, यह विषय-वस्तु (content) को एक से अधिक लेखों पर दोहराने का सरल उपाय है। साँचों के नाम "Template:" से शुरू होते हैं। साँचा को पृष्ठ पर डालने के लिए साँचे का नाम कोष्ठक {{ के अन्दर लिखें।
  • श्रेणी का प्रयोग- किसी भी पुस्तक को आप एक या एक से अधिक श्रेणी मे डाल सकते हैं। लेख को श्रेणी मे डालने के लिए विशेष कमाण्ड "[[श्रेणी: लेख की श्रेणी]]" का प्रयोग करें। जहाँ, लेख की श्रेणी उस श्रेणी का नाम है जिसमे लेख को डालना चाहते है। उदाहरण के लिए देखें: हिंदी कहानी पुस्तक, यह अलमारी:कहानी और अलमारी:स्नातक हिंदी प्रतिष्ठा दिल्ली विश्वविद्यालय श्रेणी में शामिल है। श्रेणी में लेख वर्णक्रमानुसार क्रमबद्ध होते हैं। श्रेणी खुद भी किसी अन्य श्रेणी की उप-श्रेणी हो सकती है।

नई पुस्तक बनाना कैसे आरम्भ करें? सम्पादन

नई पुस्तक आरम्भ करने के लिये पुस्तक के शीर्षक को खोज बक्से में लिखकर खोजें। यदि उस शीर्षक से पहले पुस्तक नहीं बनी होगी तो नया पृष्ठ बनाने के लिए एक उसी नाम की लाल कड़ी आ जाएगी जिसके साथ नया पृष्ठ बनाएं लिखा होगा। इस कड़ी को खोलने पर नए पृष्ठ बनाने के लिए संपादन बक्सा खुल जाएगा। इसमें अपने पुस्तक के बारे में थोड़ी जानकारी लिखकर प्रकाशित कर दें। इस पृष्ठ को अपनी पुस्तक की विषय-सूची पृष्ठ के रूप में बनाएं। इसपर सभी अध्यायों की कड़ियाँ बना दें। इसके लिए आप पहले से बने हुए किसी पुस्तक जैसे हिंदी कहानी का पहला पृष्ठ देख सकते हैं। विषय-सूची पृ,्ठ पर आपके अध्यायों की कड़ियाँ लाल दिखाई देंगी। इसका अर्थ है कि वह अध्याय पृष्ठ अभी खाली है। इन कड़ियों को खोलकर आप अध्याय पृष्ठ बनाएं।

हिन्दी विकिपुस्तक से सम्बन्धित किसी प्रकार की सहायता या कोई समस्या आने पर मैं कहां सम्पर्क करुं? सम्पादन

हिन्दी विकिपुस्तक में सम्पादन से सम्बन्धित या किसी अन्य समस्या के आने पर आप चौपाल या प्रबंधक सूचना पृष्ठ पर अपना सन्देश दे सकते हैं।

हिन्दी में कौन-कौन सी विकि परियोजनाएं सक्रिय हैं? सम्पादन

निम्नलिखित परियोजनाएं हिन्दी भाषा में सक्रिय हैं:

यह हिन्दी में विकि की सबसे अधिक सक्रिय परियोजना है।

यह परियोजना हिन्दी में विभिन्न शब्द, पर्यायवाची, विलोम, व्युत्पत्ति आदि की परिभाषा बनाने हेतु है।

यह परियोजना शैक्षिक पाठ्यपुस्तकों की एक मुफ्त पुस्तकालय बनाने के लिए हेतु है जिसे कोई भी सम्पादित कर सकता है।

यह परियोजना विभिन्न लोकोक्तियों ,मुहावरो एवं कथनों का संग्रह है।

मुद्राधिकार मुक्त (कॉपीराइट फ्री) पुस्तकों का एक ऑनलाइन मुक्त पुस्तकालय

शिक्षण गतिविधियों के लिए एक मुक्त विद्यालय