"विकिपुस्तक:परिचय": अवतरणों में अंतर

पन्ना ठीक किया
थोड़ा ठीक किया
पंक्ति १:
'''विकिपुस्तक''' एक ऐसी साइट है, जिसमें आप सभी पुस्तकों को बिना पैसे दिये ही पढ़ सकते हैं और साथ ही साथ नए पुस्तक बना भी सकते हैं। इसमें जो पुस्तक पहले हैं, उसे आप और अच्छा बनाकर हिन्दी भाषा का विकास भी कर सकते हैं।
'''विकिपुस्तक''' विकिमीडिया का एक मुक्त सामग्री पुस्तक प्रदान करने वाला परियोजना है, जिसमें कोई भी लिख सकता है। आप इसके पन्नों के ऊपर दिए "सम्पादन" के बटन पर क्लिक कर के किसी भी पन्ने पर सम्पादन कर सकते हो। यह क्रिएटिव कॉमन्स एट्ट्रिब्यूसन-शेयर अलाइक लाइसेन्स के साथ उपलब्ध है। आपके द्वारा इसमें लिखा हर शब्द मुक्त रूप से कोई भी सांझा कर सकता है और उसका फिर से निर्माण भी कर सकता है। विकिपुस्तक परियोजना की शुरुआत 10 जुलाई 2003 को हुई थी।
 
== पुस्तक बनाना ==
आप यहाँ कोई भी पढ़ाई से जुड़े विषय पर पुस्तक बना सकते हैं। सभी पुस्तक ''क्रिएटिव कॉमन्स एट्ट्रिब्यूसन-शेयर अलाइक लाइसेन्स'' के साथ उपलब्ध होती है, जिससे आप किसी भी पुस्तक की किसी भी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन बस आपको उस पुस्तक बनाने वाले और उसका विस्तार करने वालों को श्रेय देना होता है।
===तरीका===
आप कोई पुस्तक बनाना चाह रहे हैं तो पढ़ाई से जुड़ा कोई विषय लें और उस शब्द को खोजें, उस नाम से कुछ न रहे तो उस नाम के <span style="color:red">लाल रंग</span> के लिंक पर क्लिक कर के पुस्तक लिखना शुरू कर दें। कुछ समझ न आए तो आप [[wikibooks:चौपाल|चौपाल]] में कुछ भी पूछ सकते हैं।
 
== श्रेय ==
कोई भी यहाँ छोटा सा भी बदलाव करता है या पुस्तकों को सुधारता है तो उसका श्रेय हमेशा जुड़ जाता है। इसमें पुस्तक बनाने या सुधारने के लिए आपको खाते की जरूरत नहीं है, लेकिन बिना खाते के आपका आईपी पता दिखाई देने लगता है। जबकि आप '''[[विशेष:खाता_बनाएँ|खाता खोल]]''' कर अपना योगदान देंगे तो पुस्तक बनाने और सुधारने वाले में '''आपका नाम''' दिखेगा कि आपने उस पुस्तक को बनाया है या सुधार कर अच्छा करने में मदद किया है।
 
== लिखना ==
जब आप किसी लिखने वाले में जगह में लिखना शुरू करते हैं या क्लिक करते हैं, तो आपको दायें ओर एक कीबोर्ड के निशान वाला बटन दिखाई देगा, जिसमें आप लिखने का अलग अलग तरीका देख सकते हो। इसमें "लिप्यंतरण" वाले तरीके से आप बहुत आसानी से लिख सकते हो।
 
लिखने के लिए कई सारे आसान तरीके पहले से बने हुए हैं। जिससे बिना किसी मेहनत के भी आप आसानी से लिखना सीख सकते हैं। कोई समस्या हो या आपके पसंद का टूल न मिल रहा हो तो आप [[wikibooks:चौपाल|चौपाल]] में समस्या बता सकते हैं। वहाँ कोई न कोई आपकी मदद जरूर कर देगा।
 
== शब्द ==
शुरू शुरू में आपको कई सारे शब्द अजीब लग सकते हैं, या हो सकता है कि आपने कभी उन शब्दों को सुना भी न हो, तो आपके लिए कुछ शब्दों का आसानी से समझ आने लायक जानकारी :-
* विकि - ये एक नाम है, जो विकिपीडिया और कई जगह देखने को मिलेगा
* चौपाल - आपस में बात करने का जगह, जिसमें आप परेशानी से लेकर सुझाव तक दे सकते हैं।