"कार्यालयी हिंदी/टिप्पण लेखन ( Noting)": अवतरणों में अंतर

'==टिप्पण लेखन ( Noting)== '''टिप्पण''':- प्रशासनिक पत्राचार मे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
 
पंक्ति ६:
==टिप्पणी के प्रकार==
 
'''प्रकार''':- कार्यालयों में टिप्पणी का उपयोग अनेक स्तरों पर किया जाता है। मामलों का स्वरूप, अधिकार की स्थिति तथा कार्यालय की आवश्यकतानुसार अनेक प्रकार की टिप्पणियाँ लिखी जाती हैं, जिनमें प्रमुख हैं- नेमी टिप्पण, सामान्य टिप्पण, अनुभागीय टिप्पण, सम्पूर्ण टिप्पण तथा अनौपचारिक टिप्पण आदि।
 
१) '''प्रशासनिक(नेमी) टिप्पण''':- कार्यालयीन कामकाज के एक भाग के रूप में नेमी टिप्पण लिखे जाते हैं। ये टिप्पण रोजमर्रा के कार्य का एक अंग होने के कारण संक्षिप्त रूप में छोटी-छोटी बातों के लिए लिखे जाते हैं। इनका महत्व केवल कार्यालयीन अभिलेख और औपचारिकता के निर्वाह तक ही सीमित होता है।