"सूक्ष्मजीव": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति १:
जीवाणु सूक्ष्म सजीव अणु होते है। उनको केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है। वे मनुष्य में कई बिमारियाँ पैदा करते हैं। बिमारियाँ उत्पन्न करने वाले जिवाणुओं को रोगाणु कहते है। जीवाणु विभिन्न स्थानों पर पाए जाते है जैसे-- पानी में, भोजन में, वायु में, मिट्टी में आदि। जिन स्थानों पर जीवाणुओं को आक्सीजन, भोजन और नमी मिलती है, वे वहाँ पर अधिक पनपते हैं। कई जीवाणु मानव के लिए लाभदायक भी होते है। मुख्य रूप से जीवाणु चार प्रकार के होते हैः-
=== बैक्टीरिया ===
ये क्लोरोफिल रहित एक कोशिका वाले जीव होते हैं। उनके भिन्न-भिन्न आकार होते हैं। उनसे मियादी बुखार, तपेदिक और निमोनिया जैसी बिमारियाँ होती हैं।
 
=== प्रोटोजोआ ===
ये एक कोशिका वाले जीव होते हैं। इनसें मलेरिया और पेचिश जैसे रोग होते हैं।
 
=== वायरस ===
ये जीवाणु बैक्टीरिया से भी छोटे होते हैं। इनसे चेचक, फ्लू, पोलियों और जुकाम जैसे रोग होते हैं।
 
=== फफूँद ===
यें सूक्ष्म पौधे होते हैं जो सड़े-गले पदार्थों पर पैदा होते है। यें दाद, एथ्लीट्स फुट आदि बीमारियों को पैदा करते हैं।