"सिविल सेवा मुख्य परीक्षा विषयवार अध्ययन/महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति १:
*दूरसंचार मंत्रालय ने 2015 में देश के सभी मोबाइल फोनों में अलग से एक पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया था।
इस पैनिक बटन को स्थानीय पुलिस के माध्यम से एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र से जुड़ा होना चाहिये और पैनिक बटन का संदेश संकट की स्थिति में महिला द्वारा निर्दिष्ट परिवार के सदस्यों आदि को सचेत करेगा।
* व्यवहार परिवर्तन पर बल देने के लिये यहबेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ (BBBP) आंदोलन पानीपत से शुरू किया गया जो इतिहास में कई लड़ाइयों के लिये प्रसिद्ध है। बच्चियों के खिलाफ सामाजिक रूप से जड़ जमाए पक्षपात के विरुद्ध यह एक सांकेतिक इशारा था। पानीपत का बाल लिंगानुपात भी निकृष्टतम था, यह औसत राष्ट्रीय अनुपात '''919''' (2011 की जनगणना) की तुलना में '''केवल 834''' था।
*'''यूएन वुमन (UN Women)'''
* संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये समर्पित है।
* इसे वैश्विक स्तर पर महिलाओं और लड़कियों की आवश्यकताओं के समर्थन एवं प्रगति के लिये स्थापित किया गया है।
* इसके तहत लैंगिक समानता प्राप्त करने हेतु वैश्विक मानकों को निर्धारित करके सरकारों और नागरिक समाज के साथ मिलकर कानूनों, नीतियों, कार्यक्रमों और सेवाओं को विकसित करने के लिये काम किया जाता है, ताकि मानकों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को सही मायने में लाभ प्राप्त हो सके।
* इसके साथ ही यह सतत् विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और लड़कियों के लिये वास्तविक रूप में विश्व स्तर पर काम करता है।
#सामाजिक न्याय क्या है?संसद में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण भारत में एक सामाजिक न्याय प्रिय समाज की स्थापना में किस प्रकार योगदान दे सकता है?सिविल सेवा परीक्षा 1997।