"सिविल सेवा मुख्य परीक्षा विषयवार अध्ययन/महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति १:
'महिलाओं हेतु विज्ञान और प्रौद्योगिकी' योजना का प्रारंभ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु की है।
इसका उद्देश्य विज्ञान की मुख्यधारा से जुड़ने और वैज्ञानिक के रूप में काम करने की इच्छुक '''30 से 50 वर्ष''' उम्र वर्ग की महिला वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के लिये अवसर उपलब्ध कराना है।
इस योजना का एक अन्य उद्देश्य उचित प्रौद्योगिकियों को ग्रहण करने,उनका विकास करने,प्रमाणित प्रौद्योगिकियों को स्थानांतरित करने तथा मौजूदा प्रौद्योगिकियों का प्रमाणीकरण कर महिलाओं को लाभान्वित करना है।
इस योजना के उद्देश्यों और देश की भौगोलिक/आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिला प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना की जाएगी।
यह महिलाओं के लिये आजीविका प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करने हेतु एक प्रौद्योगिकी मॉडुलेशन और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
*दूरसंचार मंत्रालय ने 2015 में देश के सभी मोबाइल फोनों में अलग से एक पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया था।
इस पैनिक बटन को स्थानीय पुलिस के माध्यम से एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र से जुड़ा होना चाहिये और पैनिक बटन का संदेश संकट की स्थिति में महिला द्वारा निर्दिष्ट परिवार के सदस्यों आदि को सचेत करेगा।