"सिविल सेवा मुख्य परीक्षा विषयवार अध्ययन/विज्ञान एवं प्रौद्दोगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति १:
== अंतरिक्ष प्रौद्दोगिकी ==
 
चंद्रयान -1 चंद्रमा पर भारत का पहला मिशन था, जिसे अक्तूबर 2008 में श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान, PSLV-C11 द्वारा लॉन्च किया गया था। चंद्रयान -1 ने चंद्रमा पर जल की उपलब्धता का पता लगाया।
चंद्रयान -2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला मिशन था। यह चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और अब तक अन्वेषण से बचे हुए चंद्रमा के शेष भाग की जानकारी जुटाने हेतु एक रोबोट रोवर का संचालन करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह सॉफ्ट लैंडिंग के कार्य को सफलतापूर्वक निष्पादित नहीं कर सका।
गगनयान मिशन अंतरिक्ष में भारत का पहला मानव मिशन होगा।
चंद्रमा का दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र छाया में रहता है और उत्तरी ध्रुव की तुलना में बहुत बड़ा है। दक्षिण ध्रुव का हिमकृत जल अरबों वर्ष पुराना हो सकता है, जो अभी तक ग्रहों की सतहों को निरंतर परिवर्तित और नवीनीकृत करने वाले सूर्य के विकिरणों या भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं से बचा हुआ है, जिससे हमें प्रारंभिक सौरमंडल को समझने में सहायता मिल सकती है।
 
 
थुम्बा भूमध्‍यरेखीय रॉकेट प्रक्षेपण स्टेशन (Thumba Equatorial Rocket Launching Station-TERLS) तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है। इसकी स्थापना 1962 में हुई थी।