"समसामयिकी 2020/पर्यावरण और विश्व": अवतरणों में अंतर

पंक्ति ११०:
COP- 26 का आयोजन ग्लासगो (यूनाइटेड किंगडम) में नवंबर, 2020 में किया जाना था लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे रद्द कर किया गया तथा अब इसका आयोजन वर्ष 2021में किया जाएगा।
== जलवायु परिवर्तन ==
* संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) तथा विश्व मौसम संगठन (WMO) की रिर्पोट ‘स्पेशल रिपोर्ट ऑन द ओसियन्स एंड क्रायोस्फीयर इन ए चेंजिंग क्लाइमेट (SROCC)’ में परमाफ्रॉस्ट/हिमावरण/हिममंडल पर जलवायु परिवर्तन व वैश्विक उष्मन के नकारात्मक प्रभाव के प्रति आगाह किया गया है। क्रायोस्फीयर जैवमंडल पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्रायोस्फीयर अनुसंधान के लिये अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। यह न केवल जलवायु प्रणाली को बल्कि पृथ्वी के भू-गर्भिक इतिहास को समझने के लिये भी महत्त्वपूर्ण है।
* यूनाइटेड किंगडम’ ने उड्डयन क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से 'जेट ज़ीरो' (Jet Zero) योजना पर कार्य करने की घोषणा की है। यूनाइटेड किंगडम ने '''वर्ष 2050 तक देश को 'शुद्ध-शून्य अर्थव्यवस्था'''' (Net-Zero Economy) बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान पहल इसी का एक भाग है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अटलांटिक पारगमनीय उड़ानों को कार्बन-मुक्त बनाना है।