"मध्यकालीन भारत/मुग़ल वंश": अवतरणों में अंतर

पंक्ति १०२:
[[File:Emperor Akbar, Los Angeles County Museum of Art.jpg|thumb|अकबर]]
हुमायूँ के उत्तराधिकारी, अकबर का जन्म
निर्वासन के दौरान राजपूत शासक राणा अमरसाल के महल उमेरकोटअमरकोट, सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) में २३ नवंबर, १५४२ (हिजरी अनुसार रज्जब, ९४९ के चौथे दिन) हुआ था। यहां बादशाह हुमायुं अपनी हाल की विवाहिता बेगम हमीदा बानो बेगम के साथ शरण लिये हुए थे। हुमायूँ को पश्तून नेता शेरशाह सूरी के कारण फारस में अज्ञातवास बिताना पड़ रहा था किन्तु अकबर को वह अपने संग नहीं ले गया वरन रीवां (वर्तमान मध्य प्रदेश) के राज्य के एक ग्राम मुकुंदपुर में छोड़ दिया था। अकबर की वहां के राजकुमार राम सिंह प्रथम से, जो आगे चलकर रीवां का राजा बना, के संग गहरी मित्रता हो गयी थी। ये एक साथ ही पले और बढ़े और आजीवन मित्र रहे। कालांतर में अकबर सफ़ावी साम्राज्य (वर्तमान अफ़गानिस्तान का भाग) में अपने एक चाचा मिर्ज़ा अस्कारी के यहां रहने लगा। पहले वह कुछ दिनों कंधार में और फिर १५४५ से काबुल में रहा। हुमायूँ की अपने छोटे भाइयों से बराबर ठनी ही रही इसलिये चाचा लोगों के यहाँ अकबर की स्थिति बंदी से कुछ ही अच्छी थी। खोये हुए राज्य को पुनः प्राप्त करने के लिये अकबर के पिता हुमायूँ के अनवरत प्रयत्न अंततः सफल हुए और वह सन्‌ १५५५ में हिंदुस्तान पहुँच सका किंतु अगले ही वर्ष सन्‌ १५५६ में राजधानी दिल्ली में उसकी मृत्यु हो गई और गुरदासपुर के कलनौर नामक स्थान पर १४ वर्ष की आयु में अकबर का राजतिलक हुआ। अकबर का संरक्षक बैराम खान को नियुक्त किया गया जिसका प्रभाव उस पर १५६० तक रहा। जब अकबर केवल १३ वर्ष का था तब उसके
पिता की मौत हो गई।<ref>[http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00litlinks/gulbadan/part10.html घाग १०: बर्थ ऑफ अकबर] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20100629053135/http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00litlinks/gulbadan/part10.html |date=29 जून 2010 }} ''हुमायुंनामा'', [[कोलंबिया विश्वविद्यालय]]</ref><ref>{{cite web |url=http://www.newworldencyclopedia.org/entry/Timurid_Dynasty |title=तिमुरिड डायनेस्टी |publisher=न्यू वर्ल्ड एन्साइक्लोपीडिया |date= |access-date=१८ जुलाई २००९ |archive-url=https://web.archive.org/web/20110923005307/http://www.newworldencyclopedia.org/entry/Timurid_Dynasty |archive-date=23 सितंबर 2011 |url-status=live }}</ref>