व्याकरण भास्कर/पर्यायवाची शब्द

भाग 1 सम्पादन

  1. वृक्ष-अगम, विटप, द्रुम
  2. कमल-अंबुज, सरसिज, तामरस, नलीन,अब्ज, शतदल
  3. आग-जातदेव,हुताशन, कृशानु, पावक
  4. चंद्रहास-कृपाण, तलवार, असी, करवाल
  5. सुंदर चारु, ललित, रुचिर
  6. चांद-शशांक, कलानाश, विधु, सोम, राकापति
  7. घर-निकेतन, गेह, निलय, आयतन
  8. यमुना कृष्णा, सूर्यसुता, अर्कजा, कालिंदी, रविसुता, सूर्यजा
  9. किरण मयूख, मरीचि, दीप्ति, अंशु, कर
  10. सरिता-निम्ना
  11. कमल-इंदीवर, राजीव, सरसिज, सत्तदल,अरविंद, उत्पल
  12. जीव रचना, रसज्ञा
  13. सर्प-अहि,उरग, भुजंग,पन्नग
  14. हाथ-कर, पानी
  15. सूर्य-भानु, आदित्य
  16. लहर-तरंग, उर्मी, हिलोर, विची
  17. चांदनी-कौमुदी, ज्योत्सना
  18. सरस्वती - भारती, महाश्वेता, शारदा, इला, ब्रह्मी, बागीश, गिरा
  19. जनार्दन - चक्रपाणि, चतुर्भुज
  20. समुंद्र - वारिस, अर्णव, रत्नाकर, पारावार
  21. देवता - अमतर्य
  22. शिव - चंद्रमौली, त्रिपुरारी, चंद्रशेखर
  23. बगीचा आराम निकुंज
  24. घोड़ा - बाजी, हय, तुरंग, सैंधव
  25. इंद्र - विडौजा, पुरंदर, शचीपति, मधवा
  26. रात - विभावरी, निशीथ
  27. मृगेंद्र- हरि, केशरी, नाहर, सिंह
  28. भौंरा-षट्पद,अलि
  29. मछली -सफरी, झष
  30. सूर्य - मार्तण्ड, सविता
  31. बिजली- दामिनी
  32. तरंग - उर्मि, वीची
  33. जंगल - कानन, अटवी, विपिन, कान्तार
  34. क्रोध-अमर्ष रोष, कोप
  35. अर्जुन -पार्थ, गुडाकेश, भारत
  36. अचला-महि
  37. आम -सहकार, पियम्ब्, पिकबंधु, रसाल, पिकप्रिय
  38. आशु- नयननीर नयनजल, नेत्रवारी
  39. आकाशगंगा -मंदाकिनी, नभगंगा, सुरनदी, नभोनदी
  40. कबूतर-कपोत, परेवा, हारित
  41. इच्छा - स्प्हा, उत्कंठा, लिप्सा
  42. कल्पवृक्ष- पारिजात, देवद्रुम, कल्पद्रुम, कल्पतरु, मंदार
  43. कुबेर -किन्ननरेश, यक्षपति,श्रीद, राजराज, धानाधिप
  44. चांदनी - ज्योत्सना, कौमुदी, चंद्रिका
  45. जल - सारंग, उदक, हाथी, सर्वमुख, सलिल, अंबु, पेय, मेघपुष्प, जीवन, आब
  46. दिन -वासर, वार, आहन
  47. दुर्गा -भवानी, कल्याणी, कामाक्षी, धात्री, अभया, शांभवी, महागौरी, वागीश्वरी, अजा
  48. विधुत - दामिनी, प्रभा, सौदामिनी
  49. अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
  50. अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।

भाग 2 सम्पादन

  1. अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
  2. अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
  3. अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
  4. अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।
  5. अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
  6. अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
  7. अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
  8. अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
  9. अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
  10. अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
  11. अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
  12. अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
  13. अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
  14. अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
  15. अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।
  16. अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
  17. अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
  18. अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
  19. अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
  20. अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
  21. अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
  22. अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
  23. अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
  24. अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
  25. अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
  26. अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
  27. अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
  28. अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
  29. अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
  30. अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
  31. अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
  32. अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
  33. अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
  34. अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
  35. अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
  36. अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
  37. अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
  38. अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
  39. अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
  40. अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
  41. असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
  42. असभ्य- गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
  43. अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
  44. अंक- संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
  45. अंकन- अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
  46. अँकाई- मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
  47. अँकुर- अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
  48. अंगज- बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
  49. अंगजा- बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।
  50. अंगद- बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।

भाग 3 सम्पादन

  1. पत्थर— पाषाण, प्रस्तर, पाहन
  2. पानी— जल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु, सर
  3. आकाश — व्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ, अभ्र, धौ, अनंत
  4. हवा — पवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी
  5. साँप — सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग
  6. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  7. अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
  8. अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
  9. अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
  10. अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
  11. असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
  12. अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  13. अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  14. अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
  15. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
  16. अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
  17. अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
  18. अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
  19. अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।
  20. अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
  21. अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  22. अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
  23. अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
  24. अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश,
  25. अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।
  26. अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
  27. अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
  28. अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  29. अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  30. अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
  31. अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
  32. अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
  33. अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  34. अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
  35. अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
  36. अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
  37. अँगना- कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
  38. अंगार- चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
  39. अंगिया- वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।
  40. अंगी- मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।
  41. अंगीकरण- स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।
  42. अंगीठी- प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।
  43. अँगूठी- मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।
  44. अंगूर- दाख, किशमिश, द्राक्षा।
  45. अँगोछा- गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।
  46. अंग्रेज- फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।
  47. अंचल- आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।
  48. अंजन- सुरमा, काजल, आँजन, काजल।
  49. अंजुमन- संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।
  50. अँटसँट- अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।

भाग 4 सम्पादन

  1. अंड- अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।
  2. अंतःकरण- अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।
  3. अँतड़ी- आँत, अंतड़ी, अन्त्र।
  4. अंतःपुर- जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।
  5. अंतर्गत- शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  6. अंतर्दृष्टि- ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।
  7. अंतर्द्वद्व- मानसिक संघर्ष, दुविधा।
  8. अंतर्धान- ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।
  9. अंतर्हित- अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।