संयुक्त राष्ट्र संघ और वैश्विक संघर्ष/सचिवालय

सचिवालय (Secretariat)

  • सचिवालय का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रमुख प्रशासनिक अंग है।
  • इसका नेतृत्व महासचिव द्वारा होता है।
  • महासचिव की नियुक्ति महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर की जाती है।
  • कार्य - सम्मेलनों का आयोजन, शांति प्रक्रिया का संचालन, सर्वेक्षण तथा शोध का संचालन आदि।
  • यह संयुक्त राष्ट्रसंघ के अंगों को आवश्यक-अवलोकन, सूचनायें तथा सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की भूमिका सचिवालय के प्रधान तथा कूटनीतिज्ञ के रूप में देखी जाती है। सचिवालय को सुविधा की दृष्टि से आठ विभागों में बाँटा गया है। (1)सुरक्षा परिषद् से संबद्धं विषयों का विभाग, (2) सम्मेलन एवं सामान्य सेवाएँ, (3) प्रशासकीय एवं वित्तीय सेवाएँ,(4)आर्थिक विषयों से संबंधित विभाग,(5) न्याय विभाग, (6) लोक सूचना विभाग,(7) सामाजिक विषयों से संबंधित विभाग एवं (8)ट्रस्टीशिप विभाग।

कार्य (Work) सम्पादन

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों, अभिकरणों एवं एजेन्सियों द्वारा लिये गये निर्णयों को कार्यान्वित करना।
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न समितियों की बैठकों का आयोजन करना |
  3. सुरक्षा परिषद् को विभिन्न जानकारी एवं सूचनाएँ उपलब्ध कराना।