समसामयिकी 2024/चाँद पर पहुँचने वाला जापान बना पाँचवाँ देश

समसामयिकी 2024
चाँद पर पहुँचने वाला जापान बना पाँचवाँ देश भारत सरकार का अंतरिम बजट लोकसभा में प्रस्तुत → 

चाँद पर पहुँचने वाला जापान बना पाँचवाँ देश

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं क्योंकि उसके स्मार्ट लैंडर फोर इन्वेस्टिंग मून (SLIM) ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया हैं!

19 जनवरी 2024 को जापान के रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही चंद्रमा पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया, इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ, चीन, एवं भारत के अंतरिक्ष अभियान भी चंद्रमा पर पहुंच चुके हैं!

जापान के अधिकारियों का कहना हैं कि उन्हें अंतरिक्ष यान ने सटीक लैंडिंग की या नहीं ये जानना उनके प्राथमिकता में से एक हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमिकल साइंस के प्रमुख हितोशी कुनिनका ने कहा की उनका रोवर उम्मीद के अनुसार चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ और डाटा को SLIM से पृथ्वी पर भेज रहा हैं उनका यह भी कहना हैं कि SLIM की सौर बैट्री बिजली उत्पन नहीं कर रही थी और इसकी बैट्री लाइफ कुछ ही घंटो की थी अब इसकी यही प्राथमिकता हैं की बची हुई बैट्री में ही चंद्रमा के बारे में डाटा इकठ्ठा करे!

SLIM में दो स्वायत जांच वाहन हैं LEV-1 और LEV-2 हैं जिन्हे लैंडिंग से ठीक पहले छोड़ा जाएगा! एंटीना और एक कैमरा से लेस LEV-1 को SLIM की लैंडिंग से ठीक पहले छोड़ा जाएगा! LEV-2 दो कैमरा से लेस हैं यह एक गेंद के आकार का रोवर हैं जिसे JAXA ने सोनी, खिलौना निर्माता टॉमी और दोशिशा विश्वविद्यालय भी साथ मिलकर विकसित किया हैं!