हिंदी भाषा और संप्रेषण/व्यावसायिक भाषा एवं संप्रेषण में तकनीक का महत्व

मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, इंटरनेट आदि के विकास ने व्यावसायिक संप्रेषण में तकनीक के उपयोग को अनिवार्य बना दिया है। यै सभी साधन मौकिक, लिखित, चित्र एवं वीडियो के जरिए संप्रेषण करने की सुविधा से युक्त होते हैं।

व्यावसायिक संप्रेषण के उपकरण सम्पादन

व्यावसायिक संप्रेषण को उच्च स्तर तक ले जाने में निम्नलिखित संचार साधनों के विकास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है:

  1. मोबाइल- मोबाइल के साथ कर्मचारियों एवं ग्राहकों से सीधा बात करने तथा संक्षिप्त मोबाइल संदेश (एसएमएस) भेजने की सुविधा मिल गई। इसने व्यावसायिक संप्रेषण को बहुत प्रभावित किया है। इसने व्यवसायिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इससे कर्मचारियों की उत्पादकता तथा काम के घंटे बढ़ाने में मदद मिली है। कोरोना के समय में इसने घर में रहते हुए भी व्यवसायिक गतिविधियाँ चलाने में बहुत सहायता की है।
  2. कंप्यूटर- कंप्यूटर तकनीक के विकास ने व्यवसायिक संप्रेषण को बहुत सुविधाजनक बना दिया है। इंटरनेट के साथ कंप्यूटर ने कार्य योजना बनाने, बैठकों के लिए आपसी तालमेल बनाने, कार्य की निगरानी रखने आदि में बहुत सुविधा प्रदान की है।
  3. इंटरनेट- इंटरनेट की सहायता ने व्यवसायिक संप्रेषण को वैश्विक बना दिया है। अब ई-मेल, वीडियो बैठकें, आदि के जरिए दूसरे महाद्विप के अपने कर्मचारियों एवं ग्राहकों से भी संप्रेषण संभव हो गया है।
  4. लैपटॉप तथा टैबलेट- लैपटॉप ने कंप्यूटर के द्वारा संभव होने वाले कार्य को और अधिक सहज बना दिया है। यात्रा करते हुए एवं घर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान से दूर रहकर भी इसके जरिए संप्रेषण से जुड़े रहना संभव हो गया है। टैबलेट के विकास ने संप्रेषण के साधनों को हल्का बनाकर अधिक सुविधाजनक बना दिया है।

व्यावसायिक संप्रेषण के तकनीकी साधन सम्पादन

  1. ई-मेल- यह व्यावसायिक संप्रेषण के लिए सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाला साधन है। यह संप्रेषण का प्रभावी तथा प्रमाणिक माध्यम भी है। आज कर्मचारियों को सूचना देने के लिए तथा ग्राहकों से संप्रेषण के लिए भी इसका सबसे विस्वसनीय माध्यम के रूप में उपयोग होता है। कर्मचारियों को बैठकों की सूचना, कंपनी के निर्देश, योजना, कार्य निर्धारण संबंधी सूचनाएं देने के लिए प्रायः ई-मेल का प्रयोग किया जाता है। ईमेल निस्तृत सूचना देने का साधन है। हम इसमें दस्तावेज ही नहीं ऑडियो या छोटी वीडियो क्लीप भी जोड़कर सदस्यों को भेज सकते हैं।
  2. टेक्स्ट एसएमएस- इसका संप्रेषण के त्वरित साधन के रूप में प्रायः प्रयोग किया जाता है। मोबाइल प्रायः सभी लोग अधिकांश समय अपने पास रखते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को किसी आवश्यक सूचना जैसे आकस्मिक बैठक या कोई कार्य अनुरोध के लिए इस साधन का प्रायः प्रयोग किया जाता है। प्रायः ई-मेल द्वारा विस्तृत सूचना देने के साथ ही इसकी संक्षिप्त सूचना देने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसकी खास बात इसके विस्तृत पहुंच में है। जिन लोगों की पहुँच ई-मेल तक नहीं है वे भी मोबाइल में संदेश प्राप्त कर सकते हैं।
  3. प्रेजेंटेशन-
  4. टेलीकॉन्फ्रेंशिंग-