अलंकार का अर्थ है- अलंकृत करना या सजावट करना। कविता में अलंकार ऐसे तत्वों को कहा जाता है जो काव्य की शोभा बढ़ाते हैं या काव्य की शोभा, सुन्दरता बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहतै हैं। अलंकार मुख्य रुप से दो प्रकार के होते हैं- शब्दालंकार अर्थालंकार 1- काव्य में जहाँ शब्दों के द्वारा शोभा बढ़ती हो, शब्दों के द्वारा चमत्कार उत्पन्न होता हो वहाँ पर शब्दालंकार होता है। शब्दालंकार के कई अन्य भेद भी होते हैं। 2- काव्य में जहाँ शब्दों के अर्थ द्वारा विशेष चमत्कार उत्पन्न होता है उसे अर्थालंकार कहते हैं दूसरे अर्थों में काव्य में अर्थ द्वारा शोभा बढ़ने पर अर्थालंकार होता हैं|