हिंदी साहित्य का इतिहास (आधुनिक काल)/प्रश्न पत्र

इस अध्याय में इस पुस्तक से संबंधित दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक हिंदी प्रतिष्ठा की विभिन्न वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का संग्रह किया गया है।

2019 प्रश्न पत्र सम्पादन

प्र.1. आधुनिकता से क्या तात्पर्य है? आधुनिक बोध का विवेचन कीजिए।

अथवा

नवजागरणकालीन चेतना के विभिन्न बिंदुओं का सोदाहरण मूल्यांकन कीजिए।

प्र.2. हिंदी उपन्यास की विकास-यात्रा का विवेचन कीजिए।

अथवा

शुक्लोत्तर हिंदी निबंध साहित्य पर प्रकाश डालिए।

प्र.3. उत्तर छायावादी कविता की प्रवृत्तियों का विवेचन कीजिए।

अथवा

नई कविता की काव्यगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

प्र.4. 'साठोत्तरी कविता अपने परिवेश और प्रवृत्तियों में पिछले साहित्य से जुड़े होने पर भी अपनी अलग पहचान बनाती दिखाई देती है'- इस परिप्रेक्ष्य में साठोत्तरी कविता की मूल प्रवृत्तियों का उद्घाटन कीजिए।

अथवा

हिंदी साहित्य में दलित विमर्श के विभिन्न आयामों का परिचय दीजिए।

प्र.5. किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए;

(क) नवजागरण एवं भारतेन्दु

(ख) आत्मकथा

(ग) प्रगतिवाद

(घ) नवगीत

2018 प्रश्न पत्र सम्पादन

प्र.1. नवजागरण के संदर्भ में भारतेंदु युगीन साहित्य पर प्रकाश डालिए।

अथवा

हिंदी पत्रकारिता और खड़ी बोली आदोलन में महावीर प्रसाद द्विवेदी की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

प्र.2. हिंदी कहानी की विकास-यात्रा का विवेचन कीजिए।

अथवा

हिंदी निबंध की विकास-यात्रा का परिचय दीजिए।

प्र.3. उत्तर छायावादी काव्य की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।

अथवा

प्रयोगवादी काव्य की विशेषताएँ लिखिए।

प्र.4. समकालीन कविता की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

अथवा

दलित विमर्श सांस्कृतिक पराधीनता से मुक्ति के विकल्प की बात करता सोदाहरण विश्लेषण कीजिए।

प्र.5. किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए:

(क) मध्यकालीन बोध

(ख) हिंदी नाटक

(ग) प्रगतिवाद

(घ) स्त्री विमर्श

2017 प्रश्न पत्र सम्पादन

प्र.1. मध्यकालीन बोध तथा आधुनिक बोध में अंतर स्पष्ट करते हुए आधुनिकता की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।

अथवा

हिंदी पत्रकारिता के विकास में महावीर प्रसाद द्विवेदी के योगदान की चर्चा कीजिए।