विकिपुस्तक एक विकिमीडिया परियोजना है जिसमें सदस्य मुक्त रूप से उपलब्ध किताबें लिखते हैं, जिन्हें कोई भी पढ़ सकता है — आप भी! योगदानकर्ताओं के पास अपने योगदानों का पूर्ण अधिकार होता है, जिसके साथ-साथ क्रिएटिव कॉमन्स एट्रीब्यूशन-ShareAlike 3.0 लाइसेंस और GNU मुफ़्त प्रलेख लाइसेंस यह निश्चित करते हैं कि कार्य का प्रस्तुत किया गया संस्करण और इसके बदले गए संस्करण हमेशा नवीकरणीय और वितरणीय होंगे। विकिपुस्तक परियोजना को पहली बार 10 जुलाई 2003 को चालू किया गया था।

आस-पास घूमें और तेज़ी से बढ़ और सुधर रहे इस किताबों के भंडार के मज़े लें। इस समय अधिकतम पुस्तकों के लिए हिन्दी अनुवाद उपलब्ध नहीं है, तो अगर आप चाहें तो इस परियोजना में हमारी मदद कर सकते हैं!

श्रेय

कोई भी यहाँ पर एक छोटा-सा भी बदलाव करता है या पुस्तकों को सुधारता है तो उसका श्रेय हमेशा जुड़ जाता है। इसमें पुस्तक बनाने या सुधारने के लिए आपको खाते की ज़रूरत नहीं है, लेकिन बिना खाते के आपका IP पता सभी दिखाई देने लगता है। जबकि अगर आप खाता खोलकर अपना योगदान देंगे तो पुस्तक बनाने और सुधारने के इतिहास में आपका नाम दिखेगा कि आपने उस पुस्तक को बनाया है या सुधारकर अच्छा करने में मदद किया है।

लिखना

विस्तृत गाइड के लिए translatewiki.net पर हिन्दी कीबोर्ड पर लेखन देखें।

लिखने के लिए कई सारे आसान तरीके पहले से बने हुए हैं, जिससे बिना किसी मेहनत के भी आप आसानी से लिखना सीख सकते हैं। कोई समस्या हो या आपके पसंद का उपकरण न मिल रहा हो तो आप चौपाल में अपनी समस्या बता सकते हैं। वहाँ कोई न कोई आपकी मदद ज़रूर कर देगा। परियोजना में रूचि रखने के लिए धन्यवाद!

विकिमीडिया द्वारा दूसरी परियोजनाएँ

ये भी देखें