"समसामयिकी 2020/अंतरराष्ट्रीय संस्थान": अवतरणों में अंतर

पंक्ति ८३:
OPEC के अनुसार, इस संगठन का उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादकों के लिये उचित और स्थिर कीमतों को सुरक्षित करने, उपभोक्ता राष्ट्रों को पेट्रोलियम की एक कुशल, किफायती तथा नियमित आपूर्ति एवं तेल उद्योग में निवेश करने वालों के लिये एक उचित लाभ को सुनिश्चित करने हेतु सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों के समन्वय और एकीकरण को बढ़ावा देना है।
==संयुक्त राष्ट्र के संस्थान==
===संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तथा सामाजिक परिषद(United Nations Economic and Social Council-ECOSOC)===
* संयुक्त राष्ट्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2009)
#संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) में 24 सदस्य राज्य होते हैं।
# इसका निर्वाचन तीन वर्ष की अवधि के लिये महासभा के दो-तिहाई बहुमत से होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?:-(b) केवल 2
 
यह परिषद सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को प्रभावी बनाने में प्रयासरत है। इसके अनुसार विश्व में शांति बनाये करने का एकमात्र हल राजनीतिक नहीं है। इसकी स्थापना 1945 की गयी थी। आरंभिक समय में इस परिषद में '''मात्र 18 सदस्य''' होते थे। '''1965 में संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र''' को संशोधित करके इसके सदस्यों की संख्या '''बढ़ाकर 27 कर''' दी गई और '''1971 में सदस्यों की संख्या बढ़कर 54''' हो गई। '''प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल तीन वर्ष का होता''' है। एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पदमुक्त होते हैं, यानि '''प्रतिवर्ष 18 सदस्य''' बदले जाते हैं। पदमुक्त होने वाला सदस्य पुन: निर्वाचित भी हो सकता है। आर्थिक तथा सामाजिक परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है। '''अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष''' के लिए होता है और उसका चयन ईसीओएसओसी के छोटे और मंझोले प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। 1992 में आर्थिक और सामाजिक परिषद के अधिकारों को बढ़ाया गया। अल्जीरिया, चीन, बेलारुस, जापान, सूडान, न्यूजीलैंड इसके सदस्य हैं। यहां के निर्णय उपस्थित एवं मतदान में भाग लेने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत द्वारा लिए जाते हैं। किसी विशेष राज्य के विषय पर विचार करने के लिए जब परिषद की बैठक होती है, तो वह उस राज्य के प्रतिनिधि को आमंत्रित करती है। इस बैठक विशेष में उस प्रतिनिधि को मत देने का अधिकार नहीं होता है। परिषद हर वर्ष जुलाई में चार सप्ताह के लिए मिलती है और 1998 के बाद से वह अप्रैल में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक निधि के वित्तीय मंत्रियों के साथ एक और सम्मेलन होता है।
 
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद विश्व की जनसंख्या के जीवन में सुधार हेतु गरीबों, घायलों एवं अशिक्षितों की सहायता करके अंतर्राष्ट्रीय शांति बहाली के प्रयास करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य आदि मामलों का अध्ययन करती है।
===संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार-विरोधी अभिसमय या भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र की सन्धि (United Nations Convention against Corruption) ===
* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)