यह 2024 ई. में आई हिंदी सिनेमा की परिचयात्मक पुस्तक है। == विषय सूची == Name Prince 742 B.com 3 Rd year sem 6 Hindi assignment

        मूवी रिव्यू

नाम:ऑपरेशन वैलेंटाइन (Operation Valentine) कलाकार :वरूण तेज, मानुषी छिल्‍लर, परेश पाहुजा, अश्‍वथ भट्ट, शताफ फिगर

क्या है ऑपरेशन वैलेंटाइन की कहानी? कहानी का आरंभ पाकिस्‍तान में आतंकी हमले की तैयारी को लेकर होता है। उधर, विंग कमांडर अर्जुन देव (वरूण तेज) जुनूनी पायलट है। वह प्रोजेक्‍ट वज्र के तहत अपने एक सहकर्मी को खो चुका होता है। इस दौरान वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचा था। उसकी पत्‍नी और एयर फोर्स रडार ऑफिसर अहाना गिल (मानुषी छिल्‍लर) उस हादसे को भूल नहीं पाती है। घटनाक्रम मोड़ लेते हें। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना पाकिस्‍तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्‍ट करती है। इसमें किस तरह प्रोजक्‍ट वज्र मददगार होता है। कहानी इस संबंध में है।

कैसा है फिल्म का स्क्रीनप्ले? पुलवामा हमले के इर्द-गिर्द बनी यह फिल्‍म वायुसेना के अधिकारियों के जुनून, जांबाजी और साहस को समुचित तरीके से दिखाती है। आकाश में कलाबाजी खाते फाइटर विमान, संकरी पहाड़ियों के बीच गुजरना, दुश्‍मन देश के पायलटों को पटखनी देने के दृश्‍य यहां पर भी हैं। रडार में आए बिना विमान किस प्रकार काम करते हैं वह इस फिल्‍म का दिलचस्‍प पहलू है। बीच में विमान की टेस्टिंग को लेकर कई दृश्‍य हैं। हालांकि, कहानी बिखरी लगती है। पाकिस्तान में घुसकर हमला और उसके बाद की प्रतिकिया बहुत ठंडी लगी है। इन दृश्‍यों में कोई कौतूहल या रोमांच निर्देशक जोड़ नहीं पाए है। आखिर में पाकिस्‍तान से भारतीय पायलट की वापसी को सतही तरीके से दिखाया है।

अर्जुन और आहना के बीच रोमांस या पार्टी के दृश्‍यों के बजाए अगर रूहानी शर्मा, परेश पाहुजा, शताफ फिगर और अली रेजा के पात्रों को समुचित तरीके से गढ़ा गया होता तो देशभक्ति की भावनाओं को जगाने के लिए इनका बेहतर उपयोग हो सकता था। शुरुआत में जब स्‍क्‍वॉड्रन लीडर यश (परेश पाहुजा) का फाइटर विमान नियंत्रण खोकर रन वे पर आता है, उस दृश्‍य में कोई तनाव नहीं है। वह दृश्‍य बहुत कमजोर तरीके से चित्रित किया गया है। आकाश में भारत और पाकिस्‍तान के लड़ाकू पायलट के बीच सीन भी दिलचस्‍प नहीं बन पाए हैं। बीच-बीच में विमान की स्थिति को लेकर स्‍क्रीन पर दिखाए गए ग्राफिक्‍स अनुपयोगी लगे हैं। कहानी कश्‍मीर, ग्‍वालियर और पाकिस्‍तान आती-जाती रहती है। देशभक्ति आधारित फिल्‍मों का एक अहम पहलू दमदार और चुटकीले संवाद भी हैं। उसकी कमी भी यहां पर अखरती है।

विषय सूची

  1. 12th fail
  2. 376 डी
  3. 777 चार्ली
  4. OMG2
  5. आर्टिकल 370
  6. कृष 3
  7. क्रैक
  8. ग़दर 2
  9. गुठली और लड्डु
  10. चक दे इंडिया
  11. चेन्नई एक्सप्रेस
  12. टाइगर ३
  13. डंकी
  14. तारे जमीन पर
  15. तुम्बाड़
  16. दिवार
  17. पठान
  18. पी.के
  19. फाइटर
  20. बर्फी
  21. ब्रदर्स
  22. ब्रदर्स
  23. भक्षक
  24. मदर इंडिया
  25. 3इडियट
  26. मैरी क्रिसमस
  27. लगान
  28. शेरशाह
  29. शोले
  30. सीतारमम
  31. सैम बहादुर
  32. हनुमान
  33. बेमिसाल
  34. निल बट्टे सन्नाटा
  35. बॉर्डर
  36. /12वी फेल
  37. गंगुबाई काठियावाड़ी
  38. ओम शांति ओम